फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death

मंदिर में किराना व्यापारी की गोली लगने से मौत

Sun, 15 Feb 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 15 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
उनकी दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी और दाहिने हाथ में 315 बोर का तमंचा था, जिसमें खोखा फंसा हुआ था। उंगली भी ट्रिगर में फंसी थी। इससे  खुदकुशी का अनुमान लगाया जा रहा है लेकिन परिवार वालों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। सरोज व्यापार मंडल के पूर्व नगर मंत्री भी थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुरैना मंदिर में आरती के बाद शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे आसपुर गांव निवासी सेवादार रामनिवास ने किराना व्यवसायी 56 वर्षीय सरोज वर्मा की लाश मंदिर परिसर में पड़ी देखी। उनकी स्कूटी मंदिर के बाहर खड़ी थी। सेवादार ने मुख्य महंत भूरे बाबा को जानकारी दी तो उन्होंने इसकी सूचना मंदिर में प्रतिदिन पूजा करने आने वाले सपा नेता महावीर को फोन पर दी। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर एसएस पवार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मृतक के भतीजे नितिन ने पुलिस को बताया कि उनको जानकारी मिली कि जिस समय सरोज को गोली लगी उसी समय लाल बाइक पर सवार दो युवक  यहां से तेजी में भागे थे। इसलिए लूट के बाद उनकी हत्या की आशंका है। पड़ोसी प्रगति नगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि सरोज वर्मा के पर्स में हमेशा दस से पंद्रह हजार रुपये रहते थे, लेकिन उनके पर्स में मात्र 130 रुपये मिले हैं। इससे भी लूट और हत्या की आशंका लग रही है।
विज्ञापन

सेवादार रामनिवास ने बताया कि आरती होने की वजह से फायर की आवाज सुनाई नहीं दी। इसके अलावा पड़ोस के वैंकट हाल में आयोजित शादी समारोह में आतिशबाजी हो रही थी। साढे़ आठ बजे जब पूजा स्थल से बाहर निकला तो सरोज का शव देखकर पुलिस को बुलाया गया। सीओ धर्मसिंह मार्छाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या-आत्महत्या के बारे में कुछ कहा जा सकता है। परिवार वालों से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा लिख लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed