फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DCM uncontrollable trolley filled with sand , clashed , killing three

बेकाबू डीसीएम रेत भरी ट्रॉली से भिड़ी, तीन की मौत

Mon, 02 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 02 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
DCM uncontrollable trolley filled with sand , clashed , killing three
हादसे में मौत के बाद कोहराम
शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के घर कार्यक्रम से लौट रहे कारीगरों से भरी बेकाबू डीसीएम भुता-बरेली मार्ग पर रविवार तड़के बालू से भरी ट्राली में पीछे से भिड़ गई। डीसीएम चालक को नींद आने पर हादसा हुआ। हादसे में डीसीएम में आगे बैठे तीन कारीगरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कारीगरों का इलाज कराया जा रहा है। घायल तीन अन्य निजी अस्पतालों के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को शाहजहांपुर के पुवायां में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के बेटे की शादी का रिस्पेशन था। जिसमें काम करके सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिलक विहार कालोनी निवासी तंदूर के ठेकेदार राजू अपने 27 साथी कारीगरों संग डीसीएम में सवार होकर लौट रहे थे। रात एक बजे भुता में गंगाशील मेडिकल कालेज के पास अचानक ड्राइवर को नींद आ गईं। हादसे में डीसीएम आगे चल रही ट्रॉली में जा पीछे से भिड़ गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान डीसीएम में आगे बैठे ठेकेदार राजू (30), विनोद (26) और पवन (16) की मौत हो गई। इसके अलावा चालक समेत करीब बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ भुता गौरव सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


घायल कारीगर
तिलक कालोनी में रहने वाले कारीगर जितेंद्र बाबू उर्फ बिल्लू, रवि, दन्नी, सोनू, किशनजीत, दीनू, दीपक, दउआ, कुमद, ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि डीसीएम के स्लीपर में सो रहे गनपत अपनी किस्मत से सुरक्षित बच गए। जो तिलक कालोनी के ही निवासी हैं। इसके अलावा बिशारतगंज थाना के बेहटा गांव निवासी तीन भाई ननकू, दाताराम और नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसमें नन्हें आईसीयू में भर्ती है। इसके अलावा बेहटा गांव के ही संजय, राजवीर भर्ती होने के कुछ घंटे बाद निजी अस्पताल से छुट्टी कराकर चले गए। 
विज्ञापन


तीन मौतों से कोहराम मचा
डीसीएम चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल है पर डीसीएम में आगे बैठे तीन कारीगरों को काल ने अपना शिकार बना लिया। तंदूर ठेकेदार राजू की मौके पर ही मौत हो गई जो सुभाषनगर की तिलक कालोनी निवासी थे। उनके पिता अजय कुमार ने बताया राजू मेजबान होटल के लिए काम करता था। रविवार को शाहजहांपुर के पूर्व सांसद के घर बड़ी पार्टी थी। 14 हजार लोगों का खाना बनना था। इसलिए राजू अपने साथ 27 कारीगरों को ले गया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे किराए की डीसीएम में बैठकर रवाना हुए थे। पिता बोले कि रविवार को उन्हें सभी को लौटना था, पर रास्ते में ऐसी घटना हो गई कि घर उजड़ गया। राजू की पत्नी नीतू और एक साढे़ चार साल का बच्चा है। डीसीएम में राजू विनोद के पास ही बैठे थे। 16 वर्षीय कारीगर पवन की मौके पर ही मौत हुई, जो तिलक कालोनी में अपनी नानी रामप्यारी के घर रहता था। पोस्टमार्टम पहुंची रामप्यारी अपनेे नाती की मौत पर बुरी तरह बिलखती रहीं। पवन के पिता शंकरलाल कबाड़ बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed