फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Day-to-day home Burglar head

दिनदहाड़े घर में घुसे  चोर ने फोड़ दिया सिर

Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
करगैना के पास स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाले मानसिक अस्पताल कर्मी के घर दिन-दहाड़े एक चोर घुस आया। आहट होने पर जब गृह स्वामी कमरे से बाहर निकले तो चोर ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए आ गए और चोर को पकड़ कर थाने में दे दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम होरी लाल निवासी गौटिया बताया है। 
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के करगैना के पास स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाले प्रतीक कुमार सिंह मानसिक अस्पताल में अटेंडेंट हैं। रविवार सुबह दस बजे उनके घर का दरवाजा खुला था और वह कमरे में बैठे थे। इसी दौरान एक चोर उनके घर में घुस आया। आहट पर कमरे से निकले प्रतीक पर गैलरी में खड़े चोर ने हमला बोल दिया। उनके सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे प्रतीक के सिर से खून बहने लगा। यह देख उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को आ गए और उन्होंने चोर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद सुभाषनगर थाने लाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed