{"_id":"5917640b4f1c1b7a04853a46","slug":"daughter-s-love-passed-away-murdered-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का प्यार नागवार गुजरा तो हत्या कर फूंक दी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी का प्यार नागवार गुजरा तो हत्या कर फूंक दी लाश
बरेली।
Updated Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Daughter's love passed away, murdered, murdered
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल मार्ग के पास एक गांव में बेटी के प्यार से नाखुश चल रहे परिवार ने बुधवार रात उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर गांव के श्मशान भूमि में जला दिया। परिवार ने लाश को ठिकाने लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शव के अधजले अंग बचे रह गए। जिन्हेें देखकर गुरुवार को गांव में चर्चा फैल गई। आनन-फानन में परिवार दोबारा श्मशान भूमि पहुंचा और शव के बचे हुए अंग को खुर्द बुर्द करने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन गांव से किसी व्यक्ति ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची, बताते हैं कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार ने शव के बचे हुए अंगों को जला दिया था। लेकिन पुलिस ने श्मशान भूमि पर वीडियोग्राफी की थी।
ग्रामीणों के मुताबिक युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों के संबंधों के बारे में परिवार को पता चल गया था। गांव में चर्चा है कि युवती की मौत से पहले उसकी पिटाई की गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार इन आरोपों को नकार रहा है, लेकिन गांव में चर्चा है कि अगर परिवार की कु छ गलत नहीं किया तो रात में शव को जलाने की क्या जरूरत थी। भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत नहीं मिली है।
मामला गंभीर है। मैं एसएचओ को तत्काल जांच करवाने के लिए निर्देश देता हूं। परिवार से पूछताछ की जाएगी।
ओपी यादव, प्रभारी एसपी देहात