{"_id":"5a2c4e774f1c1bce408bc0c6","slug":"dalit-girl-changed-molestation-to-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा से छेड़छाड़ को मारपीट में बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित छात्रा से छेड़छाड़ को मारपीट में बदला
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी से लेकर स्थानीय स्तर तक पुलिस अधिकारी महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रहे हैं। नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। कहीं स्कूल में बेटियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तो कहीं रैलियां निकालकर उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स दिए जा रहे हैं। मगर एक दलित परिवार की बेटी ने जब शोहदे के खिलाफ हिम्मत दिखाई तो पुलिस उसके साथ खड़े होने के बजाय शोहदे की मददगार बन गई। छेड़छाड़ और विरोध करने पर हुई पिटाई के मामले में सीओ फरीदपुर से शिकायत की गई तो उन्होंने इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, लेकिन फरीदपुर इंस्पेक्टर ने सीओ के आदेश को ताक पर रखकर कहानी ही पलट दी। छात्रा की तहरीर को अपने पास रखकर दलित उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मारपीट और धमकी देने की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
यह था मामला
कस्बे के गांव सहौड़ा कलां क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित छात्रा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बीसलपुर रोड पर कंप्यूटर सीखने आती है। गांव से निकलते ही सिघाई कलां के शोहदे वहां से गुजरने वाली लड़कियों पर छींटाकशी और छेड़छाड़ करते हैं। इस दलित छात्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे जब छात्रा घर लौट रही थी तो सिंघाई कला के मंसूर और एक अन्य लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो लात मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। दुपट्टे से गला घोटने का प्रयास भी किया। मगर छात्रा हिम्मत दिखाते हुए शोहदों से भिड़ गई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने शोहदों को पकड़ने के बजाय वहां से भगा दिया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। शोहदों के डर से छात्रा पहले अपने गांव गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीओ को प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर थाना पुलिस ने खेल कर दिया।
वर्जन
छेड़छाड़ की बात सही नहीं है। मारपीट का मामला था। उसके आधार पर मारपीट और धमकी देने की एनसीआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- राजेश यादव, इंस्पेक्टर फरीदपुर
दलित छात्रा के साथ हुई घटना में अगर एनसीआर दर्ज की गई है तो ये गलत हुआ है। घटना का संज्ञान ले लिया गया है। मुकदमे में धाराएं बढ़वाई जाएंगी।
- एमपी अशोक, सीओ, फरीदपुर