{"_id":"57cc763c4f1c1baa303178d4","slug":"dacoits-raided-four-homes-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने चार घरों में धावा बोला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने चार घरों में धावा बोला, फायरिंग
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलभुजिया गांव में असलहाधारी डकैतों ने चार घरों में धावा बोलकर हजारों की नकदी, कपड़े और जेवर लूटकर ले गए। विरोध करने पर डकैतों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान मिस्त्री गोली लगने से जख्मी हो गए। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना देने के बावजूद पुलिस सुबह मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई।
शनिवार की रात 12 बजे छह डकैत सबसे पहले हेमदत्त के घर में दीवार के सहारे घुस गए। परिवार वालों को बंधक बनाकर वहां से कीमती कपड़े दो मोबाइल फोन नगदी लूट ले गए। इसके बाद उन्होंने सोमपाल के घर धावा बोल दिया। सोमपाल के परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर 82 सौ नकद, कपड़े बर्तन लूटकर ले गए। इसके बाद डकैतों ने लालाराम के घर को निशान बनाकर वहां से कीमती गहने कपड़े लूट लिए। यहां से निकलकर डकैत दिनेश के घर बाहर लगे पेड़ों के सहारे घर में दाखिल हो गए। यहां डकैतों का विरोध हुआ तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली मिस्त्री दिनेश के पीठ में घुस गई। जवाब में ग्रामीणों ने भी डकैतों की तरफ को फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए निकल गए। परिवार वालों ने घायल दिनेश को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने रात में पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। बदमाशों के बारे में पता कराने की कोशिश की जा रही है, लेकि न अभी किसी डकैत का सुराग नहीं लगा है।