{"_id":"d14d2788bd8149448c3b096cd6f767bf","slug":"curuption-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और मुजरिमों की तरह बैठे रहे फर्श पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और मुजरिमों की तरह बैठे रहे फर्श पर
बरेली
Updated Mon, 08 Dec 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल टिकट पर स्लीपर में सफर करना कई बैंक मैनेजरों और शिक्षकों को भारी पड़ा। रेलवे टीम ने उन्हें चेकिंग में पकड़े जाने के बाद काफी देर जमीन पर बैठाए रखा और फिर जुर्माना लेकर छोड़ा। छह घंटे तक हुई चेकिंग में कुल 163 यात्री पकड़े गए।
सोमवार सुबह आठ बजे सीआईटी आरएस श्रीवास्तव के नेतृत्व में चेकिंग टीम के सदस्य बरेली जंक्शन पर इकट्ठे हुए। टीम के सदस्य अलग-अलग प्लेटफार्मों पर फैल गए और दोपहर दो बजे तक जो भी ट्रेन जंक्शन पर पहुंची, उसमें घुसकर चेकिंग की। इस दौरान पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, राजरानी, हिमगिरि एक्सप्रेस, जनसेवा और कुंभ एक्सप्रेस समेत चौदह ट्रेनों में चेकिंग के दौरान कुल 163 यात्री पकड़े, जिनमें 96 बगैर टिकट और 67 अनियमित यानी सामान्य टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनमें छह बैंक मैनेजर, सात शिक्षक, एक दर्जन पुलिस कर्मी भी थे। पकड़ने के बाद सबको टीटीई लॉबी में ले जाकर जमीन पर बैठा दिया गया। एक-एक कर इन लोगों ने जुर्माना जमा किया तब कहीं उन्हें छोड़ा गया। कुल जुर्माना 62670 रुपये वसूला गया। चेकिंग में टीटीई आरके शर्मा, विशाल शर्मा प्रदीप सक्सेना, बीके सोनकर, शाहजहांपुर और हरदोई के सीआईटी, आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद रहे।