फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Current death of innocent school going

स्कूल जा रहे मासूम की करंट से मौत

Wed, 03 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 03 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। बिजली विभाग की लापरवाही से एक और मासूम की जान चली गई। स्कूल जा रहा सात साल का मासूम टूटे पड़े तार की चपेट में आया तो उसे करंट लग गया। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने नैनीताल हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश की। रम्पुरा माफी गसंच के फहीमुद्दीन का सात साल का बेटा फैजान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पहली में पढ़ता था। मंगलवार सुबह आठ बजे वह घर से स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास ही रास्ते में पोल से टूटे पड़े तार से उसका पैर छू गया। उस समय तार में करंट दौड़ रहा था। फैजान ने करंट से मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिवार के साथ ग्रामीण भारी संख्या में एसआरएमएस के पास नैनीताल मार्ग पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना पर एसओ भोजीपुरा जयप्रकाश यादव मौके पर पहुंच गये। भीड़ को देखकर पहले तो एसओ भी घबरा गए पर बाद में उन्होंने सूझबूझ से लोगों को जाम न लगाने के लिए मना लिया। वह उनसे बात करते हुए उन्हें घटनास्थल पर ले गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद परिवार के आग्रह पर शव बिना पोस्टमार्टम कराये उन्हें सौंप दिया। 
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं जोड़ा था तार
छात्र की मौत की बड़ी वजह बिजली विभाग की लापरवाही के रूप में सामने आ रही है। गांव रम्पुरा माफी के ग्रामीणों का कहना
है कि यह तार सोमवार को दिन मे 11 बजे पोल से टूटकर गिर गया था। प्रधान के पति साबिर खां और गांव के कुछ लोगों ने जेई को इसकी सूचना दी थी। इसके बावजूद कोई कर्मचारी तार जोड़ने नहीं पहुंचा। गांव के ही कालू खां ने जब फैजान को बचाने की कोशिश की तो उसके भी मामूली करंट लग गया। हादसे की खबर के बाद बसपा नेता सुलेमान बेग, आईएमसी के प्रत्याशी तसब्बर खां और पूर्व विधायक सपा नेता इस्लाम साबिर पहुंच गये। सभी नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी। इस्लाम साबिर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से 15 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed