{"_id":"e2739f6cc351fe2cae6534f75ebc8bea","slug":"crime-hindi-news-802","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या
बरेली
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्थडे पार्टी में गाना देर से बजाने को लेकर हुए विवाद में सोमवार देरशाम नशे में धुत एक युवक ने डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई। हमलावर भी भाग गया। देररात तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
गांव में सोमवार रात व्यापारी हरिओम गुप्ता के नाती का जन्मदिन समारोह था। दिवना गांव के अरुण वर्मा का डीजे लगा था। डीजे में युवक डांस कर रहे थे। शराब के नशे में धुत कुछ युवक हवाई फायरिंग भी कर रहे थे। तमंचे पे डिस्को गाने की बार-बार फरमाइश पर डीवीडी रिप्ले करने में देर हो रही थी। इस पर युवक अरुण वर्मा से भिड़ गए। उनसे गाली गलौच की गई। अचानक एक युवक ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली अरुण के सीने में लगी और वे चीखते हुए गिर पड़े। वारदात के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। कुछ लोग गंभीर घायल अरुण को सीएचसी लाए। यहां से 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया रहा था मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर अरुण के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मां सलोमा देवी ने आरोप लगाया कि हरिओम के रिश्तेदार मीरगंज के मोहल्ला मुगरा निवासी आशु गुप्ता ने गोली मारी है। शादीशुदा अरुण एक लोकल टीवी चैनल और मैगजीन से भी जुड़े थे। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर के थे। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। प्रभारी कोतवाल सतीश यादव ने बताया कि आरोपी फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन