फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तो हिस्ट्रीशीटर को सपा की टोपी पहनाएंगे वीरपाल

Sun, 21 Jun 2015 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव बिथरी चैनपुर की सियासत में हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया को अपना मोहरा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।  दुर्गानगर में रहने वाले रिटायर अधिकारी लालता प्रसाद की लाखों की जमीन का मुफ्त में बैनामा कराने वाले संदेश कनौजिया और उनके साथियों के खिलाफ  पांच महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके पीछे भी सियासी दबाव बताया जा रहा है। पुराने मामलों में संदेश की हिस्ट्रीशीट पहले से ही खुली है।  संदेश पहले भाजपा के नेताओं से जुड़े रहे और अब सपा के जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह की शरण में हैं। वीरपाल सिंह मान भी रहे हैं कि वह उन्हें सपा में शामिल करने वाले हैं।

विज्ञापन

थाना बिथरी चैनपुर के कचौली गांव के  संदेश कनौजिया पर  लोगों की जमीनों पर कब्जा करने के आरोप लगते रहे हैं। 31 अक्टूबर को भी  लालता प्रसाद ने संदेश कनौजिया पर असलहों के बल पर धमकाने के बाद धोखाधड़ी कर तेरह बीघा जमीन का मुफ्त में बैनामा करा लेने का आरोप लगाया था लेकिन संदेश की सियासी पैरवी के कारण बिथरी की पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। दो महीने बाद 27 दिसंबर को एसएसपी के आदेश  पर  थाना बिथरीचैनपुर में संदेश कनौजिया के अलावा उनके साथी अहलादपुर गांव निवासी श्याम सिंह, मोहनपुर गांव के करन सिंह उनकी पत्नी राधा देवी के अलावा डोहरा के रहने वाले शिवनंदर सिंह और सुशील पटेल के खिलाफ  मुकदमा लिख लिया था। यह जमीन बड़ा बाईपास किनारे मोहनपुर गांव स्थित डोहरा रोड पर है। मामले की विवेचना दरोगा कमल सिंह को मिली, लेकिन उन्होंने चार महीने में कुछ नहीं किया। अब विवेचना दरोगा रामकिशोर पांडेय कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। संदेश कनौजिया ने हाईकोर्ट एफआईआर को झूठी बताते हुए खारिज करने के लिए अर्जी दी थी, विवेचक ने 11 मार्च को सुनवाई के दौरान शपथ पत्र दाखिल करके संदेश और उनके साथियों को मुल्जिम बताते हुए अपनी बात मजबूती से रख दी। फिलहाल संदेश को हाईकोर्ट से अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। पुलिस के बचने के लिए संदेश ने समाजवादी पार्टी से नजदीकियां बढ़ाकर एक नया पैंतरा चला है। संदेश कनौजिया सपा का चोला पहनकर फिलहाल खुद को सुरक्षित करने के मूड में है।  
विज्ञापन


-हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया के खिलाफ लिखे गए मुकदमे की तफ्तीश की प्रगति रिपोर्ट मांगकर देखता हूं। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी  
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेश कनौजिया समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए हमारे पास आए थे। उनको पार्टी में शामिल होना था। मेरे दिल्ली जाने की वजह से यह प्रोग्राम टल गया। अब रमजान के बाद संदेश को पार्टी में शामिल करेंगे। यदि उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खुली है तो इसका पुलिस से पता कराएंगे।
-वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed