फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद मां ने कराई फजीहत

Tue, 02 Jun 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

 शादी के डेढ़ साल बाद महिला ने मुकदमा लिखाकर अपनी ही बेटी की फजीहत करा दी। कोर्ट ने नाबालिग होने पर बेटी को उन्हें सौंपने के आदेश किए तो वह थाने में पहुंचते ही हंगामा करने लगी। लड़की ने सिर में पत्थर मार लिया और कहने लगी मर जाऊंगी पर मां के साथ नहीं जाना है। इस पर मां का दिल भी पसीज गया। उसने लड़की को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि मंगलवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट इस मामले में आगे को फैसला करेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

थाना किला के जखीरा निवासी इलेक्ट्रिक सामान की दुकान चलाने वाले फखरे आलम की दो साल पहले कोहाड़ापीर में किराए पर रहने वाली महिला से मुलाकात हो गई। कुछ ही दिनों में फखरे आलम का महिला के घर आना-जाना हो गया। कुछ ही दिनों में फखरे आलम और महिला की बेटी करीब आ गए। महिला ने बेटी की शादकहीं और करना चाहती थीं। फखरे आलम ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह राजी हो गई। लड़की का धर्म परिवर्तन कराने के बाद फखरे आलम ने उससे शादी कर ली। इसके बाद फखरे आलम लड़की को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए और वहां से सुरक्षा का आदेश ले आए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी बीच महिला की फखरे आलम से रुपये देने से इनकार करने पर बिगड़ गई। दो महीने पहले उसने महिला आयोग के अध्यक्ष के आदेश पर फखरे आलम समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। मुकदमे में उसने अपनी ननद और ननदोई को फखरे आलम का सहयोगी बताया। मामले की विवेचना कर रहीं उप निरीक्षक प्रीति सिंह पवार ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक लड़की दो माह से अधिक की गर्भवती है। मेडिकल में उसकी उम्र करीब 19 साल है। महिला ने लड़की का जो शैक्षिक प्रमाण पत्र कोर्ट में पेश किया, उसमें वह नाबालिग है। विवेचक के मुताबिक  कोर्ट में लड़की ने फखरे आलम को बचाने की पूरी कोशिश की है। उसने कहा है कि वह अपनी इच्छा से फखरे आलम के साथ रहती है। कोर्ट ने उसेे नाबालिग होने पर पुलिस को मां के सुपुर्द करने के आदेश दे दिए। पुलिस लड़की को लेकर थाने आई और यहां जैसे ही उसे मां के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की लड़की थाने में हंगामा करने लगी। इसी बीच कुछ धार्मिक संगठन के लोग भी थाने पहुंचा गए। लड़की कहने लगी वह मर जाएगी, लेकिन मां के साथ नहीं जाएगी। फखरे आलम मेरा पति है उसी के साथ रहूंगी। पुलिस ने जबरन भेजने की कोशिश की तो जान दे दूंगी। लड़की ने थाने में ही अपना सिर पर पत्थर मार लिया। उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि लड़की की मां ने उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट जो फैसला करेगा उसी के हिसाब के आगे की कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed