फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

घर ले जाकर डॉक्टर ने की छेड़छाड़

Mon, 01 Jun 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Jun 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

 दवा लेने गई एक महिला को डॉक्टर ने अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ की। पता लगने पर गुस्साए घर वालों ने डॉक्टर के क्लीनिक पर जाकर खूब हंगामा किया। आरोपी डॉक्टर ने पहले तो रुपये देकर समझौते की कोशिश की। पीड़ित महिला नहीं मानी तो क्लीनिक खुली छोड़कर चला गया। घटना की तहरीर देने पर देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर का एक डॉक्टर बहेड़ी कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। उनके क्लीनिक पर रविवार दोपहर गांव की एक महिला दवा लेने पहुंची। आरोप है कि उसे डॉक्टर क्लीनिक से पड़ोस में बने अपने मकान में ले गया। जहां वह देखने के बहाने महिला के कपड़े उतारने लगा। महिला के चीखने पर आरोपी डॉक्टर घबरा गया। वहां से भाग कर महिला ने घर जाकर पति को घटना की जानकारी दी।  पति और मोहल्ले वालों के संग महिला दुबारा डॉक्टर के क्लीनिक पर गई। गुस्साएं परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया। महिला से आरोपी डॉक्टर ने पहले माफी मांगी और समझौते के लिए 10 हजार रुपये देने की कोशिश की। मगर डॉक्टर को महिला और उसके परिवार वाले जेल भिजवाने की बात कहते रहे। इस बीच डॉक्टर की पैरवी में पहुंचे दो लोग महिला और उसके पति हड़काने लगे। तभी मौका पाकर आरोपी डॉक्टर अपना क्लीनिक खुला छोड़कर रुद्रपुर चला गया। कस्बे के कई डॉक्टरों ने आरोपी की डिग्री पर भी शक जाहिर किया है। देर शाम पीड़ित महिला, उसके पति थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर पर रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। मगर देर शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पुलिस डॉक्टर को देखने गई थी, लेकिन क्लीनिक बंद होने पर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

कोट
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा लिखा जाएगा। उसकी डिग्री की जांच भी कराई जाएगी।
- प्रमोद यादव, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed