फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सपा पार्षद की पत्नी की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 01 Jun 2015 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

 नगर निगम पार्षद और सपा से जुड़े गौरव सक्सेना की पत्नी की अचानक मौत पर डीडीपुरम स्थित अस्पताल में हंगामा हो गया। तीन घंटे तक ड्रामा चला। दोनों परिवार के लोग पोस्टमार्टम को लेकर भिड़ गए। इस दौरान अस्पताल में सपा और भाजपा नेता भी जुट गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।  

विज्ञापन

सुर्खा छावनी के पार्षद गौरव सक्सेना की 26 साल की पत्नी अनमोल की शनिवार रात अचानक तबियत खराब हुई तो उन्हें डीडीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार वालाें का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर लो हुआ और हार्टअटैक पड़ गया। अचानक मौत की खबर पर अस्पताल में सपा, भाजपा के  नेता और पार्षद भी पहुंच गए। पहले अनमोल के मायके वाले पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए, लेकिन बाद में उन्हाेंने मना कर दिया। गौरव सक्सेना के परिवार वाले पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। इस बात पर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक दोनों परिवार अस्पताल में ही उलझते रहे। साढ़े 12 बजे प्रेमनगर पुलिस को मेमो भेजा गया, जिसके आधार पर मजिस्ट्रेट को मौके पर पहुंच गए। लेकिन आखिर में दोनों परिवार के लोगों ने तय किया कि पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। प्रेमनगर के एसओ का कहना है कि किसी भी महिला की शादी के सात साल के अंदर अगर उसकी मौत होेती है तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाता है। लेकिन इस मामले में दोनों पक्ष राजी नहीं थे। लड़की की मां का पोस्टमार्टम कराने के विरोध में थी। उन्हाेंने मजिस्ट्रेट को लिखकर भी दे दिया।
विज्ञापन


तीन महीने पहले हुई थी शादी
पटे की बजरिया भूड़ निवासी अनमोल की शादी इसी साल 16 फरवरी को पार्षद गौरव सक्सेना से हुई थी। अनमोल काफी खुशमिजाज और मिलनसार थी। वह अपनी मां और पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव सक्सेना रहे हैं सुर्खियों में
नगर निगम के पार्षद गौरव सक्सेना सुर्खियों में रहे हैं। उनकी शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान बैंक अधिकारी के एक बेटे को गोली लग गई थी, वह घायल हो गया था। लेकिन रिश्तेदार होने के चलते मामला नहीं बना। पिछले दिनों मेयर से भी उनका विवाद हो गया था।


केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी पहुंचे अस्पताल
गौरव सक्सेना सपा से जुड़े हैं, जबकि अनमोल के परिवार के लोग भाजपा से जुड़े हैं। अनमोल के मामा और गौरव सक्सेना के परिवार में अस्पताल में नोकझोंक भी हुई। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक डॉ. अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed