फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चौबारी में ठाकुरों के बीच तड़तड़ाई गोलियां

Sat, 23 May 2015 12:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
 कैंट थाने का चौबारी गांव सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ठाकुरों के दो गुटों में फायरिंग हुई जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गलती बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के करीब बीच गांव में हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो सौ फायर हुए। एक पक्ष के सुखविंदर और उसके चचेरे भाई अर्जुन को गोली लगी। दूसरे पक्ष के सुखवीर के सीने में बायीं ओर गोली लगी। सूचना पर कैंट थाने से पुलिस पहुंची तो फायरिंग कर रहे लोग भाग निकले। अर्जुन की ओर से दूसरे पक्ष के विजयवीर, विनयवीर, अजयवीर और उनके पिता जसवीर, धर्मवीर, सत्यवीर, सोनू, मोनू, राहुल समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, सुखराम ने संजीव, राजवीर, रामवीर, रमेश, सुखविंदर, हरविंदर, गुरविंदर, अर्जुन और अजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों ने बिना कोई कारण बताए लिखवाया कि वे अपने घरों में बैठे थे और दूसरे पक्ष ने घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्जकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed