{"_id":"38bd5295973fdfc71b98d76c1400091e","slug":"crime-hindi-news-680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडल नोचकर उचक्के फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडल नोचकर उचक्के फरार
बरेली
Updated Tue, 19 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर एक महिला के कुंडल लूट लिए गए। वह बस से उतरने के बाद पैदल अपने मायके जा रही। घटना को अंजाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया।
विज्ञापन
मीरगंज इलाके के जौनेर गांव के धर्मपाल उर्फ बेचे की बेटी कमलेश की ससुराल रामपुर में है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे कमलेश अपने मायके जौनेर गांव जा रही थी। कमलेश ने बताया कि मीरगंज में वह रोडवेज बस से उतरने के बाद पैदल जा रही थी। तभी नेशनल हाइवे पर ही पीछे से एक बाइक पर तीन लुटेरे आए। उनमें एक ने झपट्टा मारकर कमलेश के कानों से सोने के कुंडल नोच लिए और बाइक दौड़ा दी। इससे उसके कान जख्मी हो गए। कमलेश के शोर मचाने पर कई राहगीरों ने बाइक से पीछा किया, लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। इसके बाद कमलेश अपने मायके चली गई।