डिग्री कॉलेज में छात्रो के दो गुट भिड़े, फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनोहर लोहिया डिग्री कालेज में परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार सुबह पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष पर्यावरण का पेपर था। यहां पढ़ने वाले मनौना, नगरिया और अतरक्षेणी गांवों के छात्रों में रंजिश चल रही है। इसी को लेकर सुबह 6.30 बजे कालेज गेट के पास साइकिल स्टैंड पर छात्रों के दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच डंडे चलने लगे और हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इससे परीक्षा देने पहुंचे छात्र, शिक्षक और वहां मौजूद अभिभाव खुद को बचाने के लए इधर-उधर भागने लगे। माहौल खराब होते देख प्राचार्य रजनी बाजपेई ने आंवला थाने फोन कर दिया, जिससे कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर पुलिस के आने की भनक लगते ही मारपीट, फायरिंग कर रहे छात्र भाग गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न कराई गई। सूत्रों के मुताबिक एक लड़की को लेकर दोनों गुटों के बीच मनमुटाव है। इससे पहले रविवार को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
कोट
अनुशासन हीनता किसी हालत में बर्दास्त नहीं की जायेगी। माहौल बिगाड़ने वाले छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रजनी बाजपेई, प्राचार्य
पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन कोई मिला नहीं। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। - अनूप सिंह राठी, एसएसआई, थाना आंवला