फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बीस खुराफातियों के गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 16 May 2015 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
 बानखाना में मामूली बात को लेकर दुकानदार कमल प्रजापति पर हमला करने के बाद बवाल होने को गंभीरता से लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीस लोगों के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो गए हैं। ढाई सौ लोगों को पुलिस ने पाबंद करा दिया है। खुराफातियों को पकड़ने के दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसएसपी धर्मवीर यादव ने बानखाना चौकी के लिए पांच सिपाही भी प्रेमनगर थाने को दे दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दो रुपये के पान मसाले के लिए दुकानदार कमल प्रजापति से मारपीट करके बवाल करने वाले फैजान और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कमल की तहरीर पर फैजान, राजू, बशीर, डॉन, हसनैन, इकबाल, यूसुफ, रफीक, मोनी, सलीम, पोकर, फिरोज खान, मुन्ना, निथि, मुन्ना, तौहीद, ताजउद्दीन, आशू समेत 20 लोगों को नामजद करने के अलावा 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ बवाल, डकैती और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए रोजाना दबिश दे रही है, लेकिन कोई हाथ अभी तक  नहीं आया है। फैजान के पिता रियाजु्ददीन उर्फ राजू को भी मारपीट में चोट लगी है, वह जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घर में ताला डालकर फैजान का परिवार भी लापता हो गया है। सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि खुराफात करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बवाल करने में नामजद हुए सभी लोगों के कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिए हैं। 250 लोगों को 107/116 के तहत पाबंद किया गया है। बानखाना में पुलिस की स्थाई पिकेट रहेगी। पुलिस चौकी के लिए भी एसएसपी साहब ने पांच सिपाही प्रेमनगर थाने को दे दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमारा प्रयास जारी है।

विज्ञापन


फोटो----

माहौल खराब करने वालों को गिरफ्तार करो

शिवसैनिकों ने आईजी और डीएम को ज्ञापन देकर की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शिवसैनिकों ने कलेक्ट्रेट और आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करके  बानखाना का माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आईजी और डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि हिंदू समाज की महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और लूटपाट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेना के जिला प्रमुख पंकज पाठक के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने बानखाना के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आईजी और डीएम को दिए ज्ञापन में उनका कहना था कि घटना को पांच दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। जबकि यह बात साफ हो गई है कि विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों के घरों में घुसकर महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और अभद्रता की है। वहां हिंदुओं की संख्या कम होने की वजह से वह दहशत में जीवन गुजार रहे हैं। समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिवसेना आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दे रही है। गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देंगे। इस मौके पर मुकेश सागर, राजेंद्र कश्यप, दिनेश यादव, हरीश कुमार, अनिल कुमार सक्सेना, प्रीति प्रजापति, सुषमा, रामधारी, शोभा, रजनी, आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed