फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

धमाके के साथ जल गई स्कूली वैन

Sat, 16 May 2015 01:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 16 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी गैस की अवैध किटें लगाकर चलाई जा रही स्कूली वैन तो चलता-फिरता बम है। बीसलपुर रोड़ पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल के बाहर शुक्रवार दोपहर एलपीजी गैस भरते समय एक वैन में आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। बच्चे दहशत में आ गए। उन्हें स्कूल की तीसरी मंजिल में भेजा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। आग बुझाने में दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन

बीसलपुर रोड पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल के बाहर करीब एक बजे स्कूल से बच्चों को ले जाने के लिए वैन यूपी 25 एएच 3327 खड़ी थी। स्कूल की छुट्टी होने वाली थी। ड्राइवर और हेल्पर वैन में एलपीजी गैस भर रहे थे। अचानक गैस रिसाव से आग लग गई। पहले गद्दी ने आग पकड़ी फिर पूरी वैन में लपटें उठना शुरू हो गई। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। बच्चे स्कूल कैंपस में भागने लगे। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तीसरी मंजिल में पहुंचाया। कुछ लोग पानी और मिट्टी से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे मगर कामयाबी नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग बुझाने में  सत्यवीर और ऋषिपाल झुलस भी गए। पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed