फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विधायक के साढ़ू समेत सात सटोरिये गिरफ्तार

Wed, 13 May 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 13 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर बहेड़ी में एक दुकान में छामामारी करके सपा विधायक के साढ़ू समेत सात लोगों को पुलिस ने पकड़कर आईपीएल के सट्टे का भंडाफोड़ किया है।  मौके से हजारों की नगदी, टीवी, डीवीडी, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बहेड़ी के सीओ प्रमोद यादव ने नैनीताल रोड स्थित मोहल्ला टांडा के रहने वाले इस्लाम की दुकान में छापा मारा । यहां आईपीएल का सट्टा चल रहा था। पुलिस को देखकर वहां के लोगों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान एसएसआई एमएस विष्ट और सिपाही याकूब अली के चोट भी आई है। पकड़े गए लोगों में सपा विधायक के साढ़ू मोहम्मद ताहिर निवासी मोहल्ला बाजार  मुढ़िया गली के अलावा इसी मोहल्ले का आसिफ, शेखुपुरा के हासिम, साबिर, मोहल्ला टांडा के अतीक अहमद, तलपुरा का रियाजुल और दुकान के मालिक इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सूबेदार सिंह यादव ने बताया कि सात लोगों को आईपीएल का सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। वह किसी के रिश्ते के बारे में नहीं जानते हैं। लिखा-पढ़ी करा रहा हूं, कोई भी हो कार्रवाई की जा रही है। टीम में इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह यादव, सिपाही याकूब अली, मुनाजिर, आदेश यादव, मुलायम सिंह यादव, मेजर सिंह और गिरिराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed