मीरगंज में सात साल की बच्ची बनी दुष्कर्म का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सात साल की बच्ची बलूपुरा रोड पर अपने ही बाग में अमिया बीनने गई थी। इसी बीच अज्ञात युवक उसे घास उठवाने के बहाने सेे बैगन के खेत में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया और भाग गया। कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची बदहवास हालत में रोती हुई घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर एमएम खान घटनास्थल पर पहुंच गए और पड़ताल की। मीरगंज थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की दफा 376 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने उसे आराम करने की सलाह दी है। अभी तक की छानबीन में यही बात सामने आ रही है कि बलात्कार का आरोपी कोई जान पहचान का ही है। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें बना दी गई हैं। चौकी इंचार्ज मीरगंज मानचंद के अलावा एचसीपी रामजीलाल मिश्रा को घटना का खुलासा करने में लगाया गया है।