फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लूटपाट कर रहे बदमाशों से भिड़ गए बाप बेटे

Fri, 08 May 2015 01:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 08 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
आंवला-भमोरा रोड पर लूटपाट कर रहे आधा दर्जन बदमाशों को ग्रामीण और उसके दो बेटों ने दौड़ा दिया। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन बदमाश फायरिंग करके उसे छुड़ाकर ले गए। इस मामले की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 12.30 बजे रमनगला गांव के ताराचंद अपने बेटे सुनील और अनिल के साथ दवा लेने के लिए बाइक से पड़ोस के गांव मोतीपुरा जा रहे थे। आंवला-भमोरा रोड पर पथरा गांव के मोड़ पर बदमाशों ने लकड़ी का लट्ठा डालकर सड़क अवरुद्ध कर रखी थी, जिससे बाइक टकराने पर तीनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वे कुछ समझ पाते इससे पहले उन पर झाड़ियों से निकले सात-आठ बदमाशों ने हमला बोल दिया। सुनील और अनिल डरे नहीं, बल्कि हिम्मत करके हाथ में लिए डंडे से बदमाशों का मुकाबला करने लगे। मारपीट के दौरान सिर में डंडा लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जिसे अनिल ने दबोच लिया। बेटों को भिड़ता देखे ताराचंद ने रोड पर पड़े ईंट-पत्थर उठाकर बदमाशों पर फेंकने शुरू कर दिए। तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी और अपने साथी को छुड़ाकर भाग गए।  घायल हालत में तीनों पिता-पुत्र इलाज के लिए मोतीपुरा गांव लाया गया। इससे करीब आधा घंटे पहले पथरा मोड़ पर बदमाशों ने भमोरा क्षेत्र के नितोई गांव के मोहनलाल से तीन हजार रुपये, सोने की चैन और प्रदीप से 15 सौ रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने डंडा मारकर मोहनलाल का हाथ तोड़ दिया। वे दोनों आंवला से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। लुटने के बाद मोहनलाल और प्रदीप पड़ोस के मोतीपुरा गांव एक डॉक्टर के पास गए। जहां फोन पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। एसएसआई अनूप राठी ने बताया कि ताराचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

00
ग्रामीण की तरफ से बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में आंवला के अलावा भमारो पुलिस को भी लगाया गया है।
- केपी सिंह, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed