फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बारात में फायरिंग, किशोर को लगी गोली

Tue, 05 May 2015 02:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 05 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
 संजय नगर के खुशी बैंक्वेट हाल के गेट पर बारात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में मोहल्ले का ही एक किशोर घायल हो गया। बाराती उसे उठाकर टेंपो से महाजन अस्पताल के बाहर डाल गए। जोगी नवादा चौकी इंचार्ज ने घायल को खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराकर उसके लिए खून का भी बंदोबस्त कराया। इस मामले में दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के गोसाई गौटिया निवासी संतोष गिरि के भाई दिनेश की शादी संजय नगरके खुशी बैंक्वेट हॉल में थी। सोमवार रात दस बजे बैंक्वेट हॉल के गेट पर बारात चढ़ रही थी। सैनिक कॉलोनी के गली नंबर एक निवासी मजदूर सुनील का 13 वर्षीय बेटा रितिक उर्फ बिट्टू भी बारात में देखने आ गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग की तो गोली रितिक के दाहिनी जांघ में लग गई। वह मौके  पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। कुछ बाराती उसे टेंपो से उठाकर स्टेडियम रोड पर महाजन अस्पताल के बाहर डालकर चले गए। सूचना पर पहुंचे जोगी नवादा चौकी इंचार्ज गजेंद्र त्यागी रितिक को खुशलोक अस्पताल लेकर आए। यहां फौरन उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि खून ज्यादा बहने से उसकी हालत नाजुक है। दरोगा तुरंत खून की व्यवस्था में लग गए। पुलिस ने दूल्हे के भाई संतोष गिरि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

00
रद्द होगा बैंक्वेट हॉल का लाइसेंस
सीओ सिटी थर्ड असित श्रीवास्तव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले का पता लगाया जा रहा है। दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही बैंक्वेट हॉल का लाइसेंस कैंसिल कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। अस्पताल में भर्ती रितिक ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू के साथ बारात देखने गया था। लोग डांस कर रहे थे तभी किसी ने गोली चलाई जो उसके पैर में लग गई। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


दूल्हे के चचेरे भाई ने की हर्ष फायरिंग
सीओ सिटी थर्ड असित श्रीवास्तव ने बताया कि खुशी बैंक्वेट हॉल में बारात के दौरान दूल्हा दिनेश गिरि के चचेरे भाई महेश गिरि ने फायरिंग की थी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दूल्हे के बड़े भाई संतोष गिरि को भी थाने में बैठा लिया गया है।

00
कोतवाल ने इलाज के लिए दिए दस हजार
रितिक के पिता की कमजोर माली हालत और उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने खुद दस हजार रुपये उसके इलाज के लिए दिए। बताया जाता है कि रितिक गरीब परिवार से है। पुलिस ने उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन संजयनगर स्थित उसके घर कोई नहीं मिला। एक फोन नंबर भी बताया जो स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed