फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दरोगा के सामने होमगार्ड के भाई को गोली मारी

Wed, 15 Apr 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर थाने के गांव फतेहपुर में दो परिवारों की रंजिश में मंगलवार दोपहर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को दरोगा और पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मार दी। हालांकि पुलिस ने मौके से तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी होमगार्ड राकेश यादव के परिवार की गांव के ही मुन्ना यादव पक्ष से तीस साल पुरानी रंजिश चल रही है। यह झगड़ा रामगंगा किनारे की जमीन पर अधिकार को लेकर है। होली से पहले राकेश के कुनबे का एक लड़का दूसरे पक्ष की लड़की ले गया था। मुकदमे के बाद पुलिस ने प्रेमीयुगल को पकड़ लिया। लड़की को घरवालों के हवाले कर दिया गया,लड़का अभी तक जेल में है। इस घटना के बाद से पुरानी दुश्मनी और बढ़ गई। आरोप है कि मुन्ना पक्ष अक्सर राकेश के परिवार से बदला चुकाने के मौके खोज रहा था। कई बार इन्हें खेत से दौड़ाया गया। मंगलवार दोपहर राकेश का भाई रमेश, चचेरे भाई राजेश तथा वीरपाल के साथ रामगंगा पार मैंथा के खेत में पानी लगा रहा था। आरोप है कि मुन्ना के साथ उसके चचेरे भाई राजेश और प्रह्लाद हथियार लेकर पहुंच गए और इन्हें धमकाने लगे। तब रमेश ने बहाने से साइड में जाकर भाई राकेश को फोन कर दिया। राकेश ने कहा कि वह पुलिस लेकर आ रहा है। कुछ देर बाद करगैना चौकी प्रभारी अमर सिंह  थाने की जीप से चार सिपाही और राकेश को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देखकर हमलावर पक्ष गुस्सा गया। आरोप है कि मुन्ना ने अपनी भाभी उर्मिला की लाइसेंसी बंदूक से रमेश पर फायर कर दिया। दूरी की वजह से फायर छितर गया और छर्रे रमेश के मुंह से लेकर पैर तक कई जगह लगे।  भाग रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनसे 315 बोर का एक तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस इन्हें थाने ले आई। वीरपाल ने इनके खिलाफ मुकदमा कराया। रमेश का कहना था कि घटना में मुकेश और राकेश नाम के दो और आरोपी भी थे। पुलिस ने उन पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


वर्जन
गोली पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले मार दी गई थी। पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली। बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।- जेपी यादव, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed