फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पवन विहार में सैक्स रैकेट पकड़ा गया

Wed, 15 Apr 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी तृतीय असित श्रीवास्तव ने पवन विहार में छापा मारकर पश्चिमी बंगाल के सिलिगुड़ी की एक महिला समेत पांच लोगों को पकड़कर सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। पकड़ी गई तीन महिलाओं में जगतपुर की सरगना भी है। जानकारी मिली है कि शहर की और भी कई पॉश कॉलोनियों में जिस्म फरोशी का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर सीओ ने पवन विहार के एक मकान में छापा मारा। वहां से तीन महिलाएं पकड़ी गईं। तीनों शादीशुदा हैं। इनमें जगतपुर की रहने वाली महिला रैकेट की सरगना है। मंगलवार को ही उसके बुलाने पर सिलिगुड़ी से एक महिला आई थी। यहां लोकल की एक महिला को भी उसने बुला रखा था। मकान में अलीगंज के रहने वाला शुभम गुप्ता भी पकड़ा गया। जिस मकान में यह धंधा हो रहा था उसके गेट पर शहामतगंज का रहने वाला फाजिल नाम का युवक बैठा था। सीओ ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि गैंग की सरगना शहामतगंज में ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है। लड़कियां बुलाने का काम वही करती है। उसके दिल्ली और कोलकाता में जिस्म फरोशी का काम करने वालों से संबंध हैं। ग्राहक बुलाने का काम फाजिल करता था। शुभम को भी उसी ने बुलाया था। मकान भी उसी ने किराए पर लिया था। कुछ दिन पहले ही फाजिल और जगतपुर की महिला ने पवन बिहार में सैक्स रैकेट चलाने का काम शुरू किया था। पांच आरोपियों का मेडिकल करा दिया गया है। बुधवार को उन्हें जेल भिजवा दिया जाएगा।   

विज्ञापन



दर्द भरी हैं इनकी कहानियां
सैक्स रैकेट में पकड़ी गई तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। रैकेट चलाने वाली सरगना के पति भी उसके बारे में जानते हैं। जगतपुर में वह काफी समय तक यह धंधा करती रही। सिलिगुड़ी की महिला का कहना है कि उसका पति किसी लड़की को लेकर घर से भाग गया है। बच्चों का पेट भरने के लिए कहां से रुपये लाऊं। कौन कब तक उन्हें भीख देता रहेगा। मजबूरी में धंधे में उतरना पड़ा है। छह हजार में एक सप्ताह के लिए उसे बुलाया गया था। जेल जाने के बाद उसके बच्चे की देखभाल कैसे होगी। दूसरी महिला के मुताबिक पति की मौत के बाद तीन बच्चों को पालना है। इसके अलावा मेरे पास कोई और तरीका नहीं था। सोचा था घरों में काम करके बच्चों का पेट पल जाएगा, लेकिन वहां भी तो मैं सुरक्षित नहीं थी। जहां गई वहां लोगों ने अच्छी नजर से नहीं देखा। मजबूरी ने उसे इस धंधे में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed