फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दसवीं की छात्रा को उठा ले जाने की कोशिश

Tue, 14 Apr 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 14 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही दसवीं की छात्रा को एक युवक ने उठा ले जाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो उसने चलती सड़क पर ही उसे खींचकर साइकिल से नीचे गिरा लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवक को सरेआम लड़की के साथ जोर-जबर्दस्ती करते देख सड़क चलते लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे बारादरी इलाके के मोहल्ला चक महमूद में हुई। यहीं रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शहर के एक गर्ल्स स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। सोमवार दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद लड़की साइकिल से घर जा रही थी। इसी बीच कालीबाड़ी निवासी याकूब का बेटा अयूब उसके पीछे लग गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। याकूब लड़की से छेड़छाड़ करता हुआ उसके घर के नजदीक पहुंच गया और मौका मिलते ही लड़की को बीच सड़क पर साइकिल से खींचकर अपनी साइकिल पर बैठाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो याकूब ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। डरी-सहमी छात्रा ने चीखना शुरू किया तो भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने लड़की को याकूब के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जमकर पिटाई की और उसे पीटते हुए थाने तक ले आए। पुलिस ने आरोपी को हवालात में डाल दिया और पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी याकूब फल मंडी में फलों का ठेला लगाता है।

विज्ञापन

00
हवालात में बंद होकर भी धमकाता रहा
छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद भीड़ ने आरोपी अयूब की जमकर पिटाई की लेकिन फिर भी उसके होश ठिकाने नहीं आए। थाने की हवालात में भी वह पूरी बेशर्मी से बैठा रहा और बरामदे में बैठी छात्रा को घूर घूर कर देखता रहा। इस बीच उसने लड़की की मां और भाई को कई बार जेल से छूटकर सबक सिखाने और लड़की को उठा ले जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
तेरे भाई को जान से मार दूंगा
थाना बारादरी में डरी-सहमी बैठी छात्रा ने बताया कि दबंग अयूब स्कूल से ही साइकिल से उसके पीछे लग गया था। रास्ते में अपनी साइकिल उसकी साइकिल के पास लाकर अश्लील बातें कर रहा था। अयूब ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके भाई को मार देगा। छात्रा का कहना है कि रास्ते में डर के मारे वह उसका विरोध नहीं कर पाई और तेजी से अपने घर जाने लगी लेकिन घर से पहले ही उसने उसे दबोच लिया और उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की।


दसवीं की छात्रा को जबरन उठाकर ले जाने के आरोपी अयूब के खिलाफ मुकदमा लिख कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। - मुहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed