फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला को बेरहमी से मारकर फेंक गए

Wed, 24 Dec 2014 10:59 PM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
महिला का गला काटकर हत्यारे शव को नग्न अवस्था में बड़ा बाईपास से सटे अटा कायस्थान गांव के पास फेंक गए। उसका दाहिना हाथ कटा था। पेट में बेरहमी से चाकू घोंपने के निशान भी थे। महिला अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। दुराचार की आशंका के चलते स्लाइड बनाने की भी सिफारिश की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अटा कायस्थान और बिबियापुर गांव के बीच मंगलवार को महिला की नग्न अवस्था में लाश पड़ी होने की सूचना पर सीबीगंज पुलिस पहुंच गई। महिला की गर्दन कटी हुई थी। दाहिना हाथ टूटा था। उसके पेट में चाकू घोंपने और संघर्ष के निशान भी थे। पेट में गोली मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। महिला के प्राइवेट पार्ट के पास दो जगह काटा गया था। घटनास्थल पर खून भी पड़ा मिला। महिला के कपड़े सड़क किनारे लाश की पास पड़े थे। नाक में सोने की फूलदार लौंग और पैरों में बिछुए थे। पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सीओ द्वितीय मुकुल द्विवेदी ने बताया कि महिला के हाथ देखकर लग रहा है कि वह मेहनतकश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो पाएगी। पंचनामा भरने के दौरान दुराचार की आशंका के चलते उसके प्राइवेट पार्ट्स की स्लाइड बनाने और यह पता लगाने की भी सिफारिश की गई है कि उसे कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं खिलाकर मारा गया है।
विज्ञापन

 
जुनून में की गई हत्या
फील्ड यूनिट की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को बेरहमी से मारने वाला अपना ही हो सकता है। महिला की हत्या फरसे या चाकू से की गई है। पेट में कई बार चाकू घोंपे जाने का निशान हत्यारे के गुस्से का एहसास करा रहा था। महिला का कुर्ता और सलवार फटा हुआ था। इससे यह बात साफ हो रही थी कि महिला ने मरने से पहले संघर्ष भी किया है। महिला के गले में काला निशान है। प्राइवेट पार्ट्स पर दो जगह काटे जाने और गाल धारदार हथियार से काटने का निशान है। इस तरह की हत्याएं पति या प्रेमी जुनून में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
एक से ज्यादा भी हो सकते हैं हत्यारे
मारी गई महिला सेहतमंद थी। देखने से लग रहा था कि उसे अके ला कोई भी व्यक्ति नहीं मार सकता है। महिला के संघर्ष को देखकर लग रहा है कि हत्या करने वाले एक से ज्यादा भी हो सकते है। फील्ड की रिपोर्ट भी इसी तरफ इशारा कर रही है।


क्राइम जोन बनता जा रहा है बड़ा बाईपास
बड़ा बाईपास क्राइम जोन बनता जा रहा है। पांच नवंबर को सीबीगंज के तिलियापुर गांव के इमरान ने प्रेमनगर इलाके की प्रियांगी गंगवार की हत्या करने के बाद लाश छिपाने के लिए बड़े बाईपास के किनारे बिलवा पुल को ही चुना। इसके पीछे वजह यह है कि शाम ढलते ही यह इलाका सूनसान हो जाता है। इसी इलाके में बदमाश एक  ट्रक चालक को लूट चुके हैं। हाल ही में बदमाश ट्रक के साथ चालक और मालिक से पौने दो लाख रुपये भी लूटकर ले गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed