फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बिजनौर की युवती चला रही है ठगों का गैंग

Thu, 02 Apr 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड ठगों का गढ़ बनता जा रहा है। तरीके भले ही अलग-अलग हैं, लेकिन यहां ठग बहुत हैं। बिजनौर की नाम की युवती ने भी बरेली को ही ठिकाना बनाकर यहां ठगों का गैंग बना लिया और मसाज पॉर्लर खोलकर अमीर घरों की महिलाओं का मसाज करके रोजाना हजारों रुपये का सपना दिखाकर सैकड़ों नवयुवकों को ठग लिया है। विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद लड़के ठगों के जिन नंबरों पर फोन करते हैं, उन्हें रिसीव करने के लिए युवती ने लड़कियों की भर्ती कर रखी है। इस गैंग ने फर्जी नाम, पतों पर अलग-अलग बैंकों में 60 खाते खुलवा रखे हैं। पुराना शहर के हजियापुर में रहने वाले युवक याकूब अली भी इस गैंग की ठगी का शिकार हुआ तो उसने पहले जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश की। वह नहीं मिले तो आईजी के दरबार पहुंच गया। लेकिन किसी ने मुलाकात नहीं हुई। इस पर उसने डाक से डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। साथ ही गैंग के सदस्यों के 35 फर्जी खातों की सूची भी भेजी है।
विज्ञापन


इस तरह झांसे में लेते हैं
मसाज पार्लर के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के लोगों के फर्जी नाम, पतों के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं। यह गैंग समाचार पत्रों में मसाज पॉर्लर खोलने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराता है। विज्ञापन में अपने फोन नंबर प्रकाशित करा देते हैं। नवयुवकों को लालच यह दिया जाता है कि पॉर्लर खोलकर रोजाना अमीर महिलाओं की मसाज करके पांच से दस हजार कमाने का झांसा देते हैं। गैंग में शामिल महिलाएं युवकों के फोन आने पर उनसे रजिस्ट्रेेशन के नाम पर खातों में 1500 से 3000 हजार रुपये जमा कराती हैं। इसके बाद महिलाएं फोन पर युवकों को झांसे में लेकर उनसे मसाज किट के नाम पर पांच से आठ हजार रुपये तक एेंठ लेती हैं। इस तरह रोजाना इन ठगों के खातों में मोटी रकम इकट्ठा हो रही है।   
विज्ञापन


लाखों की मालकिन हो गई मास्टर माइंड
-बिजनौर की रहने वाली मास्टर माइंड युवती ने छह लोगों का एक गैंग बना रखा है। मास्टर माइंड के पांच नाम अब तक जानकारी में आए हैं। गैंग में शामिल महिलाएं अपने नाम बदलती रहती हैं। पिछले छह माह में युवती के पास लाखों रुपये आए हैं। उसने शानदार कॉलोनी में रहने के लिए जमीन खरीद ली है। इतना ही नहीं उसने पास लाखों के आभूषण हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-मसाज के नाम पर ठगी गंभीर मामला है, मामले की जानकारी कराकर इस गैंग का पूरी तरह से खुलासा करके आरोपियों को जेल भिजवाया जाएगा- राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed