फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ढाई साल में ही मर गया प्यार

Sun, 29 Mar 2015 01:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
 ढाई साल पहले जिस युवती ने लव मैरिज की थी, शुक्रवार को पति से झगड़ा होने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए जलाकर मार देने का आरोप लगाया है, हालांकि उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी की है। उसने उसे बचाने की पूरी कोशिश की और इसमें झुलस भी गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है। युवती की मौत के संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के जगतपुर गौटिया में पप्पू के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाले आसिफ ने तिलहर (शाहजहांपुर) की अपनी रिश्तेदार 23 वर्षीय मुमताज से ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। तीन दिन से मुमताज अपनी बहन के घर जाने की जिद कर रही थी जबकि आसिफ उसे अपनी बहन को बुलाने को कह रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनमें इसी बात पर झगड़ा हुआ तो आसिफ ने मुमताज को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। इसी बीच घर पहुंचा मोहल्ले में ही रहने वाला आसिफ का मामा सगीर उसे डांटते हुए नीचे ले गया।

विज्ञापन

कुछ ही मिनट गुजरे होंगे कि बंद कमरे में मुमताज को लपटों में घिरा देखकर ऊपर रह रहे दूसरे किराएदारों ने शोर मचा दिया। आसिफ ऊपर पहुंचा और सगीर की मदद से खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर जलती मुमताज को बाहर निकाला। इससे आसिफ भी झुलस गया। मुमताज को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिली तो मायके के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मुमताज के भाई गुलाम साबिर ने आरोप लगाया कि आसिफ दहेज में एक लाख रुपये और बाइक के लिए मुमताज को प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न हुई तो उसे आग लगाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि मुमताज अपनी बहन के घर जाने की जिद कर रही थी। आसिफ का कहना था कि पहले उसकी बहन एक बार उसके घर आए, तभी वह वहां जाएगा। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और मुमताज ने कमरा बंद करके आग लगा ली। उन्होंने कहा कि चूंकि परिवार वालों ने आसिफ और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया है इसलिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed