फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कम नंबर वाले बन गए दरोगा जी

Sun, 22 Mar 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 22 Mar 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक एवं कांस्टेबिल परीक्षा में धांधली के खिलाफ आवेदक सड़क पर आ गए। उनका कहना था कि कम नंबर पाने वाले आवेदकों को दरोगा और सिपाही की परीक्षा में व्हाइटनर लगाकर नंबर बढ़ाने के बाद पास कर दिया गया। भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके आवेदकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर इस मामले की सीबीआई से जांच क राने की मांग की है।
विज्ञापन

आवेदकों का कहना था कि शारीरिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा कराई गई। इसके बाद बोर्ड ने लिखित परीक्षा आयोजित की। 22 नवंबर को परीक्षा के अंक वेबसाइट पर भी डाल दिए गए। आपत्तियों के बाद फिर से 29 को उन्हें प्रदर्शित किया गया। इस बीच व्हाइटनर लगाकर अंक पत्रों में बड़ा खेल किया गया। बरेली के जनकपुरी के रहने वाले सिद्धार्थ का कहना था कि उसके  पिछड़े वर्ग में 315 नंबर आए थे। उससे कम नंबर वाले आवेदकों को उप निरीक्षक पद के लिए पास कर दिया गया। शास्त्रीनगर के राजीव कुमार ने बताया कि वह भी पिछड़े वर्ग से हैं। उसके 306 नंबर आए हैं, लेकिन उससे कम नंबर आने वाला पास हो गया। चंचल कुमारी नाम की लड़की के सामान्य जाति वर्ग में 292 नंबर हैं, जबकि महिलाओं का इससे कम नंबरों पर चयन होना था, परंतु उसे भी फेल कर दिया गया। उनका कहना था कि मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बाद सरकार को परिणाम घोषित करने की क्या जल्दी थी। आवेदक काफी देर कलेक्ट्रेट पर हंगामा करते रहे। ज्ञापन लेने के बाद अधिकारियों ने मामला शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तो वह शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed