फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

छह साल की बच्ची को उठा ले जा रहा था, पकड़ा गया

Fri, 13 Mar 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
गुडवारा गांव में बृहस्पतिवार शाम छह साल की बच्ची को एक युवक उठा ले गया। सरेशाम बच्ची के गायब होने पर गांव में हल्ला मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरेगांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने देवरनियां थाने में हंगामा किया तो पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गुडवारा गांव के राजू कश्यप की छह साल की बेटी साक्षी शाम करीब छह बजे गांव में ही बच्चों के साथ खेल रही थी। बताया जा रहा है कि एक युवक वहां आया और बिस्किट का पैकेट दिखाकर बच्ची को अपने पास बुला लिया। बच्चों ने घर जाकर दादी को यह बात बताई तो गांव में हड़कंप मच गया। लोग उसकी तलाश करने लगे। करीब आठ बजे देवरनियां थाने के रहपुरा घनश्याम गांव के पास लोगों ने एक युवक को बच्ची को ले जाते देखा। युवक ने गांव वालों से शराब मांगी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। पिटाई करने पर उसने अपहरण की बात बता दी। उसकी पहचान मियांपुर गांव के रेहान के रूप में हुई। वह गुडवारा गांव में मोबाइल कंपनी के टावर में काम करता है। गांव के वकील गोपीनाथ भारद्वाज ने मामले की सूचना साथी वकील सूरज कश्यप को दी तो वे लड़की के घर वालों को लेकर रहपुरा घनश्याम पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रेहान का जीजा अनीस गांव में टावर चलाता है। ग्रामीण उसे लेकर थाने आ गए।  साक्षी ने पुलिस को बताया कि वह चाकू दिखाकर चुप रहने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


दादी के साथ रहती है मासूम
साक्षी के पिता का देहांत हो गया है और मां उसे छोड़कर चली गई है। वह अपनी दादी सोमवती के पास रहती है। बच्ची को पाकर दादी रो पड़ी।  

कोट

एक बड़ी घटना होने से बच गई। रहपुरा घनश्याम के गांव वालों ने हिम्मत का काम किया है। आरोपी रेहान नशेड़ी है। यह बच्ची के साथ कुछ भी कर सकता था। अपहरण का मुकदमा कायम कर दिया गया है। सुबह जेल भेजा जाएगा। -सूबेदार सिंह यादव, इंस्पेक्टर बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed