फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

भीड़ ने घेरा थाना, कहा हमें लड़की चाहिए

Fri, 13 Mar 2015 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार इलाके के युवक जुल्फिकार द्वारा दूसरे समुदाय की 23 वर्षीय शिक्षिका को अगवा करने का मामला बृहस्पतिवार को गरमा गया। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर उसके माता-पिता समेत सैकड़ों की लोग कैंट थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। हंगामे के दौरान युवती के माता-पिता की हालत बिगड़ी तो लोगों ने तुरंत उनके मुंह पर पानी के छींटे मारकर साथ देने की बात कही और धैर्य बंधाया। लोगों ने बारह घंटे में बरामदगी न होने पर सदर का मार्केट बंद करने का ऐलान किया। एसपी सिटी को महिलाओं ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए खरीखोटी सुनाईं। प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर भीड़ शांत होकर थाने से लौट गई।
विज्ञापन

सदर बाजार कैंट निवासी व्यवसायी की 23 वर्षीय पुत्री का नौ मार्च को उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह इलाके में ही स्थित कान्वेंट स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। इस मामले में व्यवसायी ने मोहल्ले के ही जुल्फिकार, उसके भाई कमाल आदि के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के भाई कमाल और दो अन्य रिश्तेदारों को उसी समय हिरासत ले लिया, लेकिन अब तक युवक-युवती का पता नहीं चल सका है। गुरुवार रात नौ बजे युवती के माता-पिता सैकड़ों लोगों के साथ कैंट थाने पहुंचे।  इंस्पेक्टर का घेराव करते हुए लड़की की बरामदगी की मांग की। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा चलता रहा। महिलाएं और पुरुष थाना परिसर में ही दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान थाने पहुंचे एसपी सिटी से महिलाओं ने कहा कि आश्वासन नहीं, हमें लड़की चाहिए। इस पर एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने इस केस को जल्द से जल्द  वर्कआउट करने का आश्वासन दिया। इससे भीड़ शांत होकर घरों को लौट गई।
विज्ञापन


00
जुल्फिकार के दोस्त के सिम में छिपा है राज
प्रदर्शन के दौरान पुलिस आरोपी जुल्फिकार के दोस्त को उठा लाई। उसके थप्पड़ जड़े गए और लड़की के बारे में पूछा गया, लेकिन उसका कहना था कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं। पुलिस ने इस युवक के पास से एक सिम बरामद किया है, जिसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी सिम से अपहृत युवती और अपहरणकर्ता का पता लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कार में डालकर ले गए अपहरणकर्ता
युवती के घरवालों का कहना है कि जुल्फिकार के एक दोस्त निक्की के पास कार है और निक्की ने अपहरण करने में मदद की। आरोप है कि युवती को अपहरणकर्ता कार में डालकर ले गए।
00
आरोपी और उसके चाचा के घर पर लगा ताला
आरोपी जुल्फिकार और उसके चाचा के घर पर ताला लगा हुआ है। परिवार के सभी सदस्य भाग गए हैं। युवती के परिवार वालों ने उसके चाचा, बहन और बहनोई को पकड़कर अपहृता के बारे में पता करने की मांग की।
00
सांप्रदायिक तूल देना चाहते हैं कुछ लोग, हम पीड़ित के साथ हैं
सदर कैंट के सभासद हमीद का कहना है कि युवती के अपहरण को कुछ लोग सांप्रदायिक तूल देना चाहते हैं, लेकिन हम लड़ाई में युवती के परिवार के साथ हैं। लड़के ने गुनाह किया है, इसे सांप्रदायिकता से न जोड़ा जाए। मुस्लिम वर्ग भी चाहता है कि लड़के को कड़ी सजा मिले और लड़की बरामद हो।

00
पुराने नंबर कर दिए बंद

पुलिस ने युवक-युवती के पुराने नंबरों को सर्विलांस पर लगाया लेकिन कोई भी चालू नहीं मिला। इससे साफ हो गया कि पुराने नंबर उन्होंने बंद कर दिए जिससे उनकी लोकेशन मिलना मुश्किल  हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed