फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हॉस्टल के कमरे में मिली बीटेक छात्र की लाश

Sat, 10 Jan 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 10 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
मूलत: मऊ का रहने वाला बीटेक द्वितीय वर्ष (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का छात्र सैय्यद हसन मेहंदी (22) शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। हसन के मुंह से झाग निकल रहा था। उसके रूम पार्टनर राघवेंद्र को इसकी जानकारी दोपहर में एक बजे हुई। उसने इसकी सूचना वार्डन को दी। कालेज प्रबंधन तुरंत छात्र को एसआरएमएस मेडिकल कालेज ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआरएमएस प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही छात्र के परिवार को भी खबर कर दी है। छात्र की मां के सुबह बरेली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

छात्र सैय्यद हसन मेहंदी के साथ हॉस्टल के कमरे में मऊ के ही राजपुताना उत्तरा टोला का  राघवेंद्र रहता था। राघवेंद्र ने बताया कि हसन और वह पास के ही रूम में रात को लैपटॉप पर मूवी देख रहे थे। दस बजे हसन को नींद आने लगी तो वह अपने कमरे में चला गया। राघवेंद्र वहीं सो गया। सुबह चार बजे वह अपने  कमरे में आया और बिना हसन को जगाए फिर सो गया। दोपहर एक बजे सोकर उठने के बाद उसने खाना खाने के लिए हसन को जगाया तो वह नहीं उठा। उसे निर्जीव देख वह तुरंत वार्डन को बुला लाया। हसन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। राघवेंद्र ने बताया कि परीक्षा पांच जनवरी को ही समाप्त हुई है। हसन के भी सभी पेपर अच्छे हुए थे। शनिवार से प्रैक्टिकल शुरू होने वाले हैं। हसन ने कभी कोई दिक्कत भी नहीं बताई। इसी हॉस्टल में पिछले वर्ष  बीटेक द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी लेकिन हसन का इस तरह का भी कोई संबंध नहीं था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम से खुलेगा राज, कमरे में मिली दवाएं
हसन व राघवेंद्र के कमरे को छानबीन के बाद सील कर दिया गया है। इस कमरे में पुलिस को खुजली की कुछ टेबलेट मिली हैं। इसके अलावा एक चम्मच और थर्माकोल का डिस्पोजेबल ग्लास मिला है। इसमें चाय के निशान थे। हसन के मुंह से झाग निकल रहा था, लेकिन मौका ए वारदात से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे इसकी आशंका जाहिर की जाए कि जहर खाया गया है। सीओ दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।  लगता है कि हसन की मौत छह से सात घंटे पहले हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शव मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पहुंचेंगी हसन की मां
मऊ के थाना सराय लखनसी के मलिक टोला आजमी रोड मऊनाथ भंजन का रहने वाला हसन पढ़ने में काफी अच्छा था। उसके पिता सिब्ते हसन की चार साल पहले किसी बीमारी से मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई हुसैन मेंहदी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। वहीं हसन का खर्च भेजता था। हसन की मां को सूचना दे दी गई है। वह मऊ से बरेली के लिए रवाना हो गई है।
वर्जन
‘हसन पढ़ने में अच्छा और शांत लड़का था। उसकी कभी किसी से कोई कहासुनी नहीं हुई। उसकी मौत से हम सभी चकित और दुखी है।’
संजीव कुमार, हॉस्टल के वार्डन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed