फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बम की अफवाह से थर्राया रामपुर गार्डन

Sat, 10 Jan 2015 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 10 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
पॉश इलाके रामपुर गार्डन में कोई शख्स अटैची छोड़कर चला गया। अफवाह फैली कि अटैची में बम रखा है। इसको लेकर खलबली मच गई। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। अटैची खोली गई तो उसमें कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन स्थित दीनानाथ लस्सी वालों के घर के पास एक अटैची पड़ी थी। इधर से गुजरने वालों की जब इस पर निगाह पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया कि अटैची में बम रखा है। यह सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। कई लोग घरों के बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने अटैची को चेक किया। खोल कर देखा गया तो वह खाली निकली। पुलिस उसे बरामद कर कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि बम की अफवाह थी, अटैची में कुछ नहीं निकला। कोई खाली अटैची रामपुर गार्डन में फेंक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed