फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cnheta two sides clash , eight injured

चनहेटा में दो पक्षों में मारपीट, आठ जख्मी

Wed, 17 Feb 2016 01:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
थाना कैंट के चनहेटा गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने पर दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम चनहेटा निवासी शाकिर हुसैन की आजाद से शराब के नशे में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर शराब के लिए रु पये मांगने का इल्जाम लगाना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष का तसलीम नूर अहमद, शाकिर पुत्र करीम बख्श और दूसरी तरफ के आजाद, साजिद हुसैन, शहजाद और मोहम्मद ईदुल समेत आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। मामले में दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि नशे में दो लोगों की लड़ाई होने पर उनके परिवार वाले भी आपस में लड़ पड़े। इसके अलावा कोई खास बात नहीं है। दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed