{"_id":"578e8e064f1c1b327fc4bcc6","slug":"cloth-merchant-s-wife-and-daughter-tried-to-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े व्यापारी की पत्नी और बेटी से लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े व्यापारी की पत्नी और बेटी से लूट की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की देर खुर्रम गौंटिया के सामने और मानसिक चिकित्सालय के पीछे बाइक सवार बदमाशों ने रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी की स्कूटी सवार पत्नी और बेटी से बैग लूटने की कोशिश की। इस दौरान बेकाबू हुई स्कूटी से गिरकर मां-बेटी जख्मी हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।
महानगर कॉलोनी में रहने वाले जसपाल सिंह चावला की कोतवाली के सामने चावला फैशन नाम से दुकान है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जसपाल ने अपनी दुकान बंद की। वहां से जसपाल की 50 वर्षीय पत्नी सत्येंद्र कौर और उनकी 27 वर्षीय बेटी किरनदीप कौर स्कूटी पर घर के लिए चलीं। उनके पीछे जसपाल सिंह कार में जा रहे थे। किरनदीप के मुताबिक वे चौकी चौराहे और गांधी उद्यान होकर खुर्रम गौंटिया के सामने मानसिक चिकित्सालय के पीछे हीरो होंडा की एजेंसी के पास पहुंची होंगी। तभी सामने से एक बाइक पर दो युवक तेजी से आए और स्कूटी पर पीछे बैठीं सत्येंद्र कौर से बैग छीनने लगे। अचानक झपट्टा लगने से वह नीचे रोड पर गिर गईं, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। फिर किरनदीप ने भी स्कूटी छोड़ दी और शोर मचाया । आसपास के लोग इकट्ठे होते उससे पहले लुटेरे बैग छोड़कर भाग गए। रोड पर गिरने से सत्येंद्र कौर बुरी तरह घायल हो गईं। आसपास के लोग घायल महिला को गांधी उद्यान के पास एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर उन्हें डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया। करीब बीस मिनट बाद जसपाल भी पीछे से पहुंच गए। उन्होंने सत्येंद्र कौर को पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। जहां वह कोमा में है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी समीर सौरभ भी पहुंच गए। एसपी (सिटी) ने बताया कि घटना स्थल के पास एक डेरी पर सीसी टीवी लगा है, जिसमें लुटेरों के फुटेज हैं। उनके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आइसक्रीम लेने में लेट हो गए जसपाल
घर जाते समय रास्ते में जसपाल आइसक्रीम खरीदने लगे। इससे उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में 20 मिनट लग गए। इसी बीच लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। वह घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पत्नी को ऑटो रिक्शा से भीड़ में शामिल लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचा चुके थे।