फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child Line has made the innocent imprisoned

चाइल्ड लाइन ने मासूम को कैद करा दिया

Tue, 05 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन की लापरवाही की वजह से सेटेलाइट बस अड्डे पर मिली तेरह साल की लड़की को अभी आजादी मिलनी मुश्किल है। उसे फिलहाल नारी निकेतन में ही रहना पड़ेगा। चाइल्ड लाइन बरेली के जिला समन्वयक ने बताया कि पीलीभीत की चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति दोनों के जिम्मेदारों से बात हुई है, लेकिन कोई लड़की को लेने के लिए तैयार नहीं है। जबकि सब जानते हैं कि लड़की पीलीभीत के गागूपुर गांव की रहने वाली है। 
विज्ञापन

वह दस मार्च को सेटेलाइट बस अड्डे के पास भटकती हुई मिली थी। पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र को सौंपा था। वहां से बालिका को चाइल्ड लाइन को दिया था। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने अपने घर का पता बता दिया था। पुलिस को छानबीन में पता लगा कि 2012 में लड़की को मां ने आनाथालय में छोड़ने के बाद दूसरी शादी कर ली थी। उसके दो भाई पहले से ही अनाथालय में रह रहे हैं।पिता बाबा के भेष में गांव में ही परचून की दुकान चला रहे हैं। 2013 में वह बेटी को अकेलापन दूर करने के लिए घर ले गए। लेकिन वह उनके पास नहीं रुकी। घर से दो बार भागकर अनाथालय पहुंच गई, लेकिन यहां से जिम्मेदारों ने उसे लेने से इनकार कर दिया। पिता ने लड़की को बरेली में ही छोटे भाई के घर रखवा दिया। वहां भी लड़की का मन नहीं लगा। चाची से विवाद होने पर उसने फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की। किसी तरह उसकी जान बचाई गई। फिलहाल लड़की को लेकर माता-पिता में कोई भी संजीदा नहीं है। बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन की भूमिका भी लड़की को उसके घर पहुंचाने को लेकर अच्छी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed