फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated in the name of sending abroad a half million

विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

Fri, 26 Feb 2016 02:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Feb 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना बिथरी-चैनपुर के सैदपुर खजुरिया गांव निवासी मोहिउद्दीन के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर पदारथपुर गांव के गुड्डू ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी ने एसओ से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 ग्राम सैदपुर खजुरिया के मोहिउद्दीन ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि उसकी पड़ोस के गांव पदारथपुर निवासी गुड्डू से मुलाकात हुई तो कहने लगा, उसके पास एक वीजा आया है। तुम्हारा कोई लड़का हो तो उसे विदेश भेज सकते हो। कम खर्चे में काम हो जाएगा। बहकावे में आकर उन्होंने अपने बेटे अजहरुद्दीन का पासपोर्ट बनवाकर गुड्डू को दे दिया। गुड्डू ने 50 हजार रुपये का इंतजाम करने को कहा। कहने लगा कि रुपये मिलते ही वह वीजा ले आएगा। उसने चालीस हजार का इंतजाम कर गुड्डू को दे दिया। इसके बाद गुड्डू ने उनके बेटे के नाम वीजा दे दिया। इसमें 27 नवंबर 2014 की फ्लाइट लिखी थी। मेडिकल कराने के बहाने अजहरुद्दीन को दिल्ली ले गया। वहां भी मेडिकल के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए।  फ्लाइट की तारीख पर वह अपने बेटे को लेकर दिल्ली पहुंचे तो गुड्डू कहने लगा कि किसी वजह से वीजा रद्द हो गया। इसके बाद गुड्डू ने कई बार उसे दिल्ली बुलाया और एक लाख रुपये और ले लिए। उसने न तो अब तक उसके बेटे को विदेश भेजा है और न ही डेढ़ लाख रु पये लौटा रहा है। मोहिउद्दीन ने बताया कि वीजा फर्जी था। 15 फरवरी को वह अपनी रकम वापस मांगने उसके घर गया तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed