फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula tanker on the bridge was replaced by a student 's life

चौपुला पुल पर टैंकर ने ले ली छात्रा की जान

Sat, 09 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
चौपुला पुल पर शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 20 वर्षीय छात्रा कंप्यूटर कोचिंग के लिए साइकिल से बदायूं रोड स्थित विश्वनाथपुरम जा रही थी। चालक समेत टैंकर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बिहारीपुर के ख्वाजा कुतुब निवासी बीमा एजेंट अनिल कुमार शर्मा की बेटी शिवांशी उर्फ तृप्ति बरेली कालेज से एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रोज की तरह वह शाम को बदायूं रोड स्थित विश्वनाथपुरम में कंप्यूटर कोचिंग लिए साइकिल से निकली। चौपुला पुल पर वह चढ़ रही थी तभी उधर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। मौके पर लोगों ने टैंकर को रोक लिया। घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को सीज करके चालक को थाना में बैठा लिया गया। शिवांशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। दो साल पहले ही उसकी मां की मौत हो गई थी। उसका कोई भाई नहीं है। पिता की चूंकि आमदनी ज्यादा नहीं है इसलिए शिवांशी ट्यूशन भी पढ़ाकर और प्राइवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलाती थी। घटना के वक्त शिवांशी के पिता अनिल किसी रिश्तेदारी में मुरादाबाद गए थे। सूचना पर वह शाम तक लौटकर आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन

पिता बोले- दुर्घटना नहीं बेटी को मारा गया
शिवांशी के पिता अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत दुर्घटना में नहीं हुई है, उसे योजना बनाकर मारा गया है। अनिल ने अपने भाई पर आरोप लगाया है कि उन्होंने टैंकर से बेटी की हत्या कराई है। उनका कहना है कि ख्वाजा कुतुब स्थित उनके पैतृक घर में बंटवारे को लेकर भाइयों में झगड़ा चल रहा है। इसको लेकर उनके बेटी को एक महीने पहले भी उनकी अनुपस्थिति में पीटा भी गया था। अनिल ने कहा कि वह अपने भाई के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed