{"_id":"591220674f1c1b932685095c","slug":"chattarpal-hurled-so-left-the-person-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" छत्रपाल ने एसओ को हड़काया तो पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्रपाल ने एसओ को हड़काया तो पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ा
देवरनियां।
Updated Wed, 10 May 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
छत्रपाल ने एसओ को हड़काया तो पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ा
- फोटो : छत्रपाल ने एसओ को हड़काया तो पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर एसओ देवरनिया को जांच करने का आदेश मिला तो वह वहां हाल में कब्जा जमाने वाले भाजपा से जुड़े व्यक्ति को थाने उठा ले आए और हवालात में बैठा दिया। इस विवादित जमीन पर नगर पंचायत का भी दावा है और इससे पहले सपा नेता का कब्जा था। शिकायत विधायक छत्रपाल सिंह तक पहुंची तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। एसओ को फटकार लगी तो उन्होंने पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया।
कस्बा निवासी सुशीला देवी पत्नी ओमकार और सपा के प्रदेश सचिव हाफिज इकराम रजा खां का गुनाह रोड पर जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन मो. कैसर अंसारी के मुताबिक विवादित जमीन नगर पंचायत की है। इस पर नगर पंचायत ने स्टे भी ले रखा है। बताया जाता है कि फिलहाल जमीन पर सपा नेता हाफिज इकराम रजा खां काबिजे थे। दो दिन पूर्व सुशीला देवी ने इस पर कब्जा जमा लिया। मंगलवार को हाफिज पक्ष के लोग एसएसपी से मिले। जांच का आदेश मिलने पर देवरनियां एसओ मुंशीलाल रावत ने सुशीला देवी के पति ओमकार को थाने लाकर हवालात में बैठा दिया। सुशीला देवी ने विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार को फोन पर सारी बात बता दी। कुछ ही देर में विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। विधायक ने ओमकार को हवालात में बैठाने का कारण पूछा तो एसओ कोई जवाब नहीं दे पाए। बताया जाता है कि इस पर छत्रपाल ने एसओ और थाने के स्टाफ को फटकार लगाते हुए सही कारईवाई को कहा तब जाकर ओमकार को थाने से छोड़ा गया।
विधायक जी को उनके कार्यकर्ताओं ने गलत बात बता दी थी। ओमकार को सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया था। मैंने उनकी गलतफहमी दूर कर दी है। - मुंशी लाल रावत एसओ देवरनियां।
विज्ञापन
बिना रिपोर्ट दर्ज हुए युवक को हवालात में बंद कर दिया गया। ऐसी अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने जाकर मैंने सिर्फ न्यायसंगत तरीके से काम करने को कहा। पुलिस आम आदमी में खौफ पैदा करने के बजाय भयमुक्त करने का काम करे। - छत्रपाल सिंह गंगवार,
विधायक, बहेड़ी।