फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet in women officer molestation case

महिला अधिकारी से छेड़छाड़ मामले में चार्जशीट

Thu, 15 Mar 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet in women officer molestation case
molestation
लखनऊ से आई एक इंश्योरेंस कंपनी की महिला अधिकारी के साथ होटल के कमरे में अश्लील हरकत के मामले में कोतवाली पुलिस ने होटल के बैरे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने आरोप पत्र में बैरा के इकबालिया बयान को भी शामिल किया है। चौकी चौराहा चौकी प्रभारी प्रीति पवार के मुताबिक, पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में भी बैरा को ही दोषी बताया था।
विज्ञापन

महिला अधिकारी चौकी चौराहा के पास स्थित होटल में अपने बॉस के साथ बीती 24 जनवरी को ठहरी थी। रात में उन्होंने कमरा नंबर 212 में खाना मंगाया। बैरा रवि कुमार (27) निवासी बाकरगंज खाना देने के बाद रात करीब 11 बजे बर्तन लेने के लिए कमरे में वापस गया। रवि के मुताबिक, खाने के दौरान महिला का बॉस कमरे में था, लेकिन जब वह बर्तन उठाने पहुंचा तो महिला अधिकारी अकेली थी। इस पर रवि ने महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत कर दी। महिला अधिकारी ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में भी महिला अधिकारी ने बैरा के खिलाफ बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed