फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBI quizzes women workers of railway

वेंडर रिश्वत मामला: महिला कर्मियों से सीबीआई ने की पूछताछ

Sat, 24 Feb 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Feb 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
CBI quizzes women workers of railway
सीबीआई

अनिल चंद्रा प्रकरण में सीबीआई ने जंक्शन की महिला कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। शनिवार को दोनों महिला कर्मियों ने लखनऊ पहुंचकर सीबीआई के सामने बयान दर्ज कराए। शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में दो महिला गवाहों को पूछताछ के लिए भेजने का आदेश पहुंचा। लखनऊ में सीबीआई ने दोनों महिला गवाहों के बयान को दर्ज किए। दोनों महिलाओं ने क्या बयान दिए हैं, इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर बाबू अनिल चंद्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि 27 जनवरी को सीबीआई ने अनिल को वेंडरों के मेडिकल बनवाने के नाम पर 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। रिश्वत लेने की शिकायत वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ने की थी। अगले दिन सीबीआई उसे लखनऊ ले गई और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed