फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caught the crooks before lifting the businessman's son

व्यवसायी के बेटे को उठाने से पहले बदमाश पकड़े

Fri, 29 Dec 2017 02:08 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 29 Dec 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारीनगर की बाला जी कॉलोनी में रहने वाले आरओ सिस्टम लगाने का काम करने वाले हरपाल मौर्य के घर पर एक साधु अपने मोबाइल नंबर की पर्ची देकर चला गया। हरपाल को इस नंबर पर बात करने पर उनके बेटे की अगवा होने की प्लानिंग की जानकारी दी गई। उन्होंने प्रेमनगर थाने की पुलिस से संपर्क किया। जिसमें बाद पुलिस ने साधु के अतिरिक्त दो बदमाश को पकड़ लिया। खुलासा हुआ कि साधु ने हार्र्टमैन शराब भट्टी पर दो युवकों को शराब पीते हुए अपहरण की योजना बनाते हुए सुना था। जिसके बाद उसने हरपाल के घर पर संपर्क किया था। 
विज्ञापन


अलखनाथ मंदिर पर रह चुके साधु चंदर गिरी ने बताया कि वह 23 दिसंबर को हार्टमैन के पास शराब भट्टी में थे। दो युवकों को उन्होंने कहते हुये सुना कि हरपाल मौर्य के बेटे को अगवा किया जाना है। परसाखेड़ा के जंगल में रखा जाएगा। साधु के मुताबिक हरपाल को वह पहले से जानते थे। मंदिर में हरपाल ने एक बार साधु की मदद की थी। दोनों युवकों के जाने के बाद 24 दिसंबर की शाम पांच बजे साधु हरपाल के घर पहुंचे। हरपाल के घर में नहीं मिलने पर उनके बेटे अभिषेक को मोबाइल नंबर की पर्ची दी थी। हरपाल के फोन करने पर उन्होंने पूरी बात बता दी। जिसके बाद हरपाल ने घबराकर प्रेमनगर थाने पर खबर दी। पुलिस ने शराब भट्टी पर संपर्क करके युवकों का पता किया तो सामने आया कि दोनों हरपाल के पड़ोसी है। पुलिस ने तीनों को पकड़कर थाने में बैठा लिया और लंबी पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें बृहस्पतिवार देर शाम छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed