फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sachs now caught in autos Reket

अब ऑटो रिक्शा में पकड़ा गया सैक्स रेकेट

Thu, 22 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 22 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास पर ऑटो रिक्शा में चल रहे मोना किन्नर के सैक्स रेकेट का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने पीलीभीत बाईपास रोड पर सुरेश शर्मा नगर में ऑटो रिक्शा में अश्लील हरकतें करते दो प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया। लड़कियों में एक बिहार और दूसरी पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। पुलिस ने चारों का अश्लील हरकतें करने के आरोप में चालान कर दिया। जमानती न मिलने पर महिला समेत दो को जेल जाना पड़ा जबकि दो रिहा हो गए। 
विज्ञापन

मंगलवार रात सुरेश शर्मा तिराहे से पहले आवास विकास कॉलोनी के सामने यूकेलिप्टिस के पेड़ों के बीच एक ऑटो खड़ा था। जोगीनवादा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कु मार यादव चीता मोबाइल से सिपाही करोड़ीमल और देवराज सिंह के साथ वांछितों की तलाश में निकले थे। इस दौरान उन्होंने पेड़ों में ऑटो रिक्शा खड़ा देखा तो वहां पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो रिक्शा से काकरटोला निवासी 22 वर्षीय युवक मिलन और उसके 26 वर्षीय साथी मोहम्मद आरिफ निवासी चकमूद को दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। चारों ऑटो में अश्लील हरकतें कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों लड़कियां मोना गैंग की थी। मोना ही उन्हें ग्राहकों को सौंपकर चली गई थी। ऑटो रिक्शा में ही दोनों युवक महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगे थे। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दो महिलाओं समेत चारों अश्लील हरकतें करते पकड़े गए। इसलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत कार्रवाई कर दी गई। चारों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इनमें से दो जमानती न मिलने पर जेल चले गए हैं। 
विज्ञापन


लड़कियों की अलग-अलग कहानी
बिहार की शादीशुदा लड़की तो काफी समय से जिस्मफरोशी के धंधे में है। उसे पहले भी मोना किन्नर दिल्ली के एक दलाल से खरीदकर लाई थी। उसने बताया कि तीन दिन पहले ही दिल्ली का दलाल उसे मोना के पास छोड़ गया था। दस दिन में पांच हजार रुपये मोना ने उसे देना तय किए थे। इसके लिए हर रात उसे 6-7 ग्राहकों से मिलना होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल की लड़की का कहना है कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। पिता की मौत के बाद बेसहारा होने के बाद वह दिल्ली आ गई। यहां डांस पार्टी में काम करती थी। चार दिन पहले उसे दिल्ली का एक व्यक्ति डांस पार्टी कराने के बहाने बरेली लाया था। यहां वह उसे मोना के को बेच गया। नकटिया में उसे किराए का कमरा दिला रखा था। उसके साथ और लड़कियां थी। यहां उसे ग्राहकों के पास भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed