{"_id":"5a6c96724f1c1b89268b6b29","slug":"case-against-hotel-owners-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":" होटल मालिक-बेटे पर तोड़फोड़ करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मालिक-बेटे पर तोड़फोड़ करने पर रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण टावर होटल के मालिक राजशेखर जुनेजा उनके बेटे सहित बीस अज्ञात स्टाफ के खिलाफ विजिलेंस कार्यालय के स्टाफ के साथ अभद्रता करना, तोड़फोड़ करने और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विजिलेंस निरीक्षक की तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। कोतवाली पुलिस ने स्वर्ण टावर होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
स्वर्ण टावर होटल के परिसर में स्थित विजिलेंस कार्यालय के भवन को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। विजिलेंस कार्यालय में तैनात निरीक्षक अमर सिंह ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है कि 25 जनवरी की शाम 7:30 बजे वे लोग तोड़फोड़ करने लगे। एचसीपी रघुराज और संतरी सुनील कुमार ने तोड़फोड़ कर रहे स्टाफ को रोकने की कोशिश की। होटल मालिक राजशेखर जुनेजा, उनके बेटे सहित स्टाफ ने उनसे अभद्रता की और उनके ऊपर हमलावर हुए। रघुराज ने इसकी सूचना विजिलेंस कार्यालय के अधिकारियों को दी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें आशंका है कि कार्यालय में रखे दस्तावेजों को नष्ट किया जा सकता है।
चालीस साल पुराना है विवाद
स्वर्ण टावर होटल परिसर में पीछे की तरफ विजिलेंस का कार्यालय बना हुआ है। करीब चालीस साल से विजिलेंस से कार्यालय खाली कराने का विवाद चला रहा है। होटल प्रबंधन के मुताबिक एडीजी द्वितीय कोर्र्ट ने नवंबर में आदेश जारी किया था कि दो महीने में विजिलेंस कार्यालय को खाली कर दे। इस आदेश के खिलाफ विजिलेंस हाई कोर्ट गई थी। हाईकोर्ट ने भी केस को खारिज करते हुए विजिलेंस पर पच्चीस हजार का जुर्माना लगाया था। अंतिम फैसला 24 जनवरी को आया था।
विज्ञापन
दीवार टूटी, सीसी कैमरा से मिलेंगे सुराग
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी की शाम होटल मालिक राजशेखर जुनेजा, उनके बेटे राज श्रेष्ठ जुनेजा होटल परिसर में मौजूद थे। जिस हिस्से में विजिलेंस कार्यालय बना है, वहां कोई सीसी कैमरा नहीं लगा है। हालांकि होटल के अंदर लगे सीसी कैमरा से हकीकत सामने आ जाएगी। 25 जनवरी की शाम कार्यालय के पास बनी एक दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। विजिलेंस पुलिस इसी दीवार में तोड़फोड़ की बात कह रही है। पुलिस अब सीसी कैमरा की जांच करेगी।
मुझे स्टाफ का फोन आया था कि परिसर में स्वर्ण टावर के मालिक ने स्टाफ के साथ मिलकर तोड़फोड़ की है। स्टाफ से अभद्रता भी की गई। जिसके बाद हमने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट से जो फैसला आया है वह पत्राचार में हमारे पास पहुंचा नहीं है। - किरण यादव, एसपी विजिलेंस
हम कारोबारी लोग है। पुलिस वालों के कार्यालय में तोड़फोड़ क्यों करेंगे। एक दिन पहले ही कोर्ट का फैसला आया था। विजिलेंस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। जिसके बाद उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज हो जाता है। सभी बातें जांच में स्पष्ट हो जाएंगी।
- राज श्रेष्ठ जुनेजा, स्वर्ण टावर होटल मालिक