{"_id":"6ae65d3101814990e1055be9","slug":"he-would-take-orders-via-whatsapp-and-have-his-wife-and-mother-supply-smack-heroin-all-three-have-been-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1029169-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेकर पत्नी और मां से कराता था स्मैक की सप्लाई, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेकर पत्नी और मां से कराता था स्मैक की सप्लाई, तीनों गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने शनिवार को जयंतीपुर नेता कॉलोनी निवासी कांता प्रसाद, उसकी पत्नी कविता सैनी और मां रानी को चरस और स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है आरोपी कांता प्रसाद व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेने के बाद अपनी पत्नी और मां से सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर साढ़े चार किलो चरस और 14.59 ग्राम स्मैक बरामद की है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि यक्ष एप पर अपराधियों के डाटा सत्यापन के दौरान पता चला कि मझोला के जयंतीपुर नेता कॉलोनी निवासी कांता प्रसाद स्मैक और तस्कर की तस्करी करता है। शनिवार की सुबह सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने कांता प्रसाद के घर में दबिश दी। इस दौरान कांता प्रसाद और उसके परिवार की महिलाओं विरोध किया। महिला पुलिस कर्मियों ने कांता प्रसाद की पत्नी कविता और मां रानी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घर की तलाश ली तो 4.50 किलो चरस और 14.59 ग्राम स्मैक मिल गई। इसके अलावा 33600 रुपये और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपी कांता प्रसाद जमानत मिलने पर कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी व्हाट्सएप ऑर्डर लेने के बाद अपनी मां और पत्नी के जरिये ग्राहक के बताए पते पर स्मैक और चरस पहुंचाता था। मझोला थाने में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।