{"_id":"6ae65a729ab6f424bf06d804","slug":"raid-conducted-at-a-factory-manufacturing-counterfeit-pipes-and-elbows-under-the-supreme-brand-name-kanpur-news-c-362-1-ka11025-159949-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सुप्रीम के नाम से नकली पाइप, एल्बो बनाने वाले कारखाने में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सुप्रीम के नाम से नकली पाइप, एल्बो बनाने वाले कारखाने में छापा
विज्ञापन
कानपुर। जूही के ओ ब्लॉक में सुप्रीम कंपनी के नाम से नकली माल तैयार कर बेचने वाले एसएस कारपोरेशन में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने संचालक राजाराम अग्रवाल को गिरफ्तार किया। कारखाने से भारी मात्रा में सुप्रीम कंपनी मार्का लगे नकली पाइप, एल्बो, टी और बाल वाल्व समेत करीब 4500 पीस बरामद हुए। कंपनी के प्रतिनिधि दिल्ली के छतरपुर निवासी सदानंद मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कारखाना संचालक पर वर्ष 2025 में जूही थाने में पहले भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर काॅपीराइट एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
....
विज्ञापन
....
