{"_id":"6ae65d193d72f2c1e902db76","slug":"man-sentenced-to-three-years-imprisonment-for-molesting-teenager-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1029287-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी से छेड़खानी के दोषी को तीन साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी से छेड़खानी के दोषी को तीन साल की कैद
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉक्सो एक्ट कोर्ट-दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की अदालत ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में मुलजिम जसपाल को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को तीन साल की कैद और 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 16 अक्तूबर 2019 को भगतपुर के निबाड़ खास निवासी जसपाल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट-दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा की अदालत में चली। शनिवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम जसपाल को दोषी करार देते हुए तीन साल की कैद की सजा और 17 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।