फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   canecharge during moharram procession

मोहर्रम के ताजियों की खिलाफत पर पुलिस ने लाठी भांजी

Fri, 21 Sep 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 21 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
canecharge during moharram procession
मोहर्रम पर कलारी गांव के ताजिये खजुरिया ब्रह्मनान गांव से होकर उमरिया गांव में दफन होने के लिए जाते हैं। सावन के महीने में खजुरिया ब्रह्मनान गांव के कांवड़ियों को उमरिया गांव से निकलने नहीं दिया गया था। इससे गुस्सायें खजुरिया ब्रह्मनान के लोगों ने मोहर्रम के जुलूस का रास्ता ब्लॉक करने के लिए उमरिया जाने वाले रास्ते पर ट्रालियां खड़ी कर दी। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी गांव के लोगों के समर्थन में थे। एडीजी जोन प्रेम प्रकाश और एसएसपी मुनिराज जी. ने जेसीबी बुलाकर रास्ते से ट्रालियों को हटवा दिया। खजुरिया ब्रह्मनान के लोगों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसी रास्ते के गांव सिमरा में मंदिर के पास इकट्ठा ग्रामीणों पर भी पुलिस ने लाठियां भांजी। करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में विधायक पप्पू भरतौल ने गांव वालों के साथ मिलकर आत्मदाह की धमकी दी। जिसके बाद पकड़े गये लोगों को छोड़ भी दिया गया। दूसरी तरफ कलारी गांव में लोगों ने शांति का परिचय देते हुए ताजियों को गांव में ही घूमाकर बार्डर पर आकर रख दिये। ताजियों के फूल और मेहंदी को गाड़ी में रखकर उमरिया में ले जाकर दफन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed