फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman 's body was found near the temple in the closet

मंदिर के पास कोठरी में मिली व्यापारी की लाश

Thu, 26 May 2016 02:28 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 26 May 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
गंगा मंदिर के पास बनी कोठरी में गैनी गांव के किराना व्यापारी अशोक वर्मा का शव मिलने से सनसनी मच गई। वह तीन दिन से लापता थे। उनके मुंह से खून बह रहा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

ग्राम गैनी निवासी 45 वर्षीय अशोक वर्मा तीन दिन पहले घर से गायब हो गए थे। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं लगा। बुधवार को खेतिहर इलाके में बकरियां चराने गए बच्चों को गंगा मंदिर के पास राजेश गुप्ता के खेत में बनी कोठरी से बदबू महसूस हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। कोठरी के अंदर अशोक वर्मा का क्षतविक्षत शव पड़ा था। मुंह से खून बह रहा था। गर्मी के कारण शव सड़ गया था। प्रमोद वर्मा ने अपने भाई अशोक वर्मा के रूप में शव की शिनाख्त की। प्रमोद ने बताया कि अशोक 23 मई की सुबह ही घर से निकल गए थे। दिन भर घर के सभी सदस्य अपने अपने कामों में लग गए। देर रात तक अशोक के न लौटने पर चिंता हुई तो उन्हें संभावित स्थानों पर तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले। परिवार वालों का शक है कि किसी ने अशोक की हत्या की है। अलीगंज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक की मौत की बात साफ नहीं हो पाई है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। गर्मी की वजह से अशोक के शरीर में कई स्थानों पर फफोले हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed