फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Breaking off the locks of the house Six Million Theft

बंद घर के ताले तोड़कर छह लाख की चोरी

Sun, 14 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 14 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मढ़ीनाथ में बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी-जेवर समेत करीब छह लाख का माल ले गए। मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शुक्रवार को थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी रेलवे के रिटायर्ड ड्राइवर प्रमोद सक्सेना के बेटे मोहित सक्सेना की बारात पीलीभीत गई थी। पीछे से चोर छत के रास्ते प्रमोद के घर में घुस गए। चोर दो कमरों के ताले तोड़कर दो अलमारी, दो संदूक और लॉकर तोड़कर चार लाख के जेवर और दो लाख रुपये समेटकर ले गए। शनिवार दोपहर बाद लौटने पर परिवारवाले अंदर घुसे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ सतीश यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा लिखकर चोरों की तलाश कराई जा रही है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed